करण औजला ने फिर जीता दिल, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंटेस्टेंट को स्पॉन्सर की मालदीव ट्रिप
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के मंच पर सिंगर करण औजला ने कंटेस्टेंट विजेंद्र रजक के सपने को पूरा करते हुए उन्हें मालदीव ट्रिप के टिकट स्पॉन्सर करने का ऐलान किया। उनके इस कदम की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।
करण औजला ने फिर जीता दिल, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंटेस्टेंट को स्पॉन्सर की मालदीव ट्रिप
  • Category: मनोरंजन

कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में इस बार एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों को हंसा दिया और साथ ही भावुक भी कर दिया। मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला ने शो के एक कंटेस्टेंट का सपना पूरा करने का फैसला लेकर सभी का दिल जीत लिया। शो के दौरान करण ने कंटेस्टेंट विजेंद्र रजक को उनकी पत्नी के साथ मालदीव घूमने के लिए टिकट स्पॉन्सर करने का ऐलान किया। करण के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।


व्हील स्टंट से जीता जजों का दिल

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के इस एपिसोड में समय रैना, तन्मय भट, गुरलीन पन्नू और राहुल दुआ के साथ जज पैनल में करण औजला भी शामिल हुए थे। एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट विजेंद्र रजक ने अपने व्हील स्टंट परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया। उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी सुनकर जज भी भावुक हो गए। बातचीत के दौरान विजेंद्र और उनकी पत्नी ने अपनी लव स्टोरी शेयर की। उन्होंने बताया कि दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी।


एक महीने की डेटिंग के बाद कर ली शादी

विजेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को सिर्फ एक महीने तक डेट किया था, जिसके बाद उनकी पत्नी ने शादी करने की इच्छा जताई। आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने शादी का फैसला लिया। हालांकि, शादी के बाद उन्हें पत्नी के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत का भी सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दोनों ने साथ मिलकर अपनी जिंदगी आगे बढ़ाई।


मालदीव जाने का सपना किया पूरा

शो के दौरान समय रैना ने विजेंद्र से पूछा कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य क्या है। इस पर विजेंद्र ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ मालदीव जाना चाहते हैं। यह सुनते ही करण औजला ने तुरंत उनकी मदद करने का फैसला किया। करण ने कहा, "आपको मालदीव जाकर खुशी होगी ना? तो मैं आपके टिकट स्पॉन्सर करूंगा।" करण के इस ऐलान के बाद शो में मौजूद सभी लोग खुश नजर आए। समय रैना ने भी इसे एक प्यारा कदम बताया।


विजेंद्र ने जताया आभार

शो के बाद विजेंद्र रजक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर करण औजला और पूरे शो की टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ ने उन्हें शानदार मंच दिया और करण औजला द्वारा दी गई मालदीव ट्रिप उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने समय रैना, तन्मय भट, गुरलीन पन्नू और राहुल दुआ का भी धन्यवाद किया।


फैन्स ने करण औजला की जमकर तारीफ की

करण औजला के इस नेक काम के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि करण के लिए उनका सम्मान और बढ़ गया है। वहीं कई लोगों ने कहा कि करण सिर्फ अपने संगीत से नहीं बल्कि अपने व्यवहार और इंसानियत से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं।


कौन हैं करण औजला?

करण औजला पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नामों में शामिल हैं। वह सिंगर, रैपर और गीतकार हैं। ‘तौबा तौबा’, ‘सॉफ्टली’, ‘एडमायरिन यू’, ‘विनिंग स्पीच’ और ‘52 बार्स’ जैसे हिट गानों से उन्होंने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। अपने संगीत के अलावा करण अब अपने मानवीय व्यवहार और फैन्स के प्रति जुड़ाव के लिए भी चर्चा में रहते हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का यह पल उनकी इसी छवि को और मजबूत करता है।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1h ago
Pahalgam Attack | PM Modi का एक एक्शन और Pakistan में मच गया हाहाकार