ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
टीवी शो 'अपोलीना- सपनों की उड़ान' की एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में उन्होंने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और नंद कीर्ति कौशिक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
ऑनलाइन क्लास से शुरू हुई थी मुलाकात
अदिति शर्मा की शिकायत के अनुसार, उनकी मुलाकात जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान अभिनीत कौशिक से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने परिवार की सहमति से 12 नवंबर 2024 को शादी की।शादी से पहले सितंबर 2024 से दोनों मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक फ्लैट में साथ रह रहे थे।
पति पर लगाए मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के आरोप
अदिति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही अभिनीत के व्यवहार में बदलाव आने लगा। उन्होंने दावा किया कि पति उनके कपड़ों और छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करते थे। अदिति के अनुसार, वह खुद घर का खर्च उठाती थीं, इसके बावजूद पति उनसे बार-बार पैसों की मांग करते थे। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि 1 जनवरी 2025 को कॉफी को लेकर हुए विवाद के दौरान अभिनीत ने उनके साथ गाली-गलौज की और उनके चरित्र पर सवाल उठाए।
मोबाइल चेक करने और रिश्तों पर शक करने का आरोप
अदिति शर्मा ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि पति उन पर बार-बार दूसरे पुरुषों से संबंध होने का शक करते थे। उन्होंने दावा किया कि अभिनीत उनका मोबाइल चेक करते थे और उनके निजी जीवन पर नजर रखते थे। अदिति के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद दोनों अलग-अलग रहने और सोने लगे थे।
गहने वापस नहीं करने का लगाया आरोप
अदिति ने अपनी शिकायत में सास पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि शादी के बाद उनके सभी गहने सास ने अपने पास रख लिए थे। इनमें सोने की चेन, डायमंड और सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र और चूड़ियां शामिल थीं। अदिति का आरोप है कि कई बार मांगने के बाद भी उन्हें उनके गहने वापस नहीं किए गए।
पति अभिनीत ने पहले लगाए थे अलग आरोप
अदिति की शिकायत से पहले उनके पति अभिनीत कौशिक ने भी कुछ आरोप लगाए थे। 2025 में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनीत ने दावा किया था कि अदिति ने शादी के लिए दबाव बनाया था और दोनों ने नवंबर 2024 में शादी की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि शादी को कुछ समय तक निजी रखने का फैसला अदिति के करियर को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।
को-स्टार सामर्थ गुप्ता को लेकर भी विवाद
अभिनीत की ओर से यह भी आरोप लगाए गए थे कि अदिति का उनके शो के को-स्टार सामर्थ गुप्ता के साथ अफेयर था। अभिनीत के लीगल एडवाइजर ने दावा किया था कि एक बार अभिनीत ने अदिति को सामर्थ के साथ घर में देखा था। हालांकि, अदिति शर्मा की ओर से लगाए गए आरोप और अभिनीत की ओर से किए गए दावों की पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस जांच जारी
गोरेगांव पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल यह मामला टीवी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!