ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ग्रेटर नोएडा के दादरी में भारतीय जनता पार्टी की आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा में यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने सपा की राजनीति, पीडीए और पुराने शासन को लेकर कई आरोप लगाए। सभा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
"एसी कमरों में बैठकर नहीं समझ सकते गौतमबुद्धनगर का मिजाज"
सभा को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि जो लोग एसी कमरों में बैठकर गौतमबुद्धनगर की राजनीति और जनता का मूड समझने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें दादरी आकर जनता का उत्साह देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले की जनता विकास और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है।
सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला
पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी की लाल टोपी को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन के दौरान अपराधियों और माफिया का प्रभाव बढ़ा था। उन्होंने सपा के पीडीए नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका नया अर्थ "पिटाई, दबंगई और अत्याचार" है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।
पश्चिमी यूपी में गुर्जर समाज को साधने की कोशिश
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, दादरी में आयोजित यह सभा केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बीजेपी का बड़ा संदेश भी माना जा रहा है। सभा के जरिए बीजेपी ने पश्चिमी यूपी के गुर्जर समाज और स्थानीय मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की। कार्यक्रम का आयोजन दादरी के ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी की ओर से किया गया था।
मंच पर कई बड़े नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सुरेंद्र नागर की दिखी सक्रिय भूमिका
सभा के दौरान राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर की सक्रियता भी चर्चा में रही। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं से लेकर मंच संचालन और नेताओं के स्वागत तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजनीतिक गलियारों में उनकी सक्रियता को दादरी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती भूमिका और आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।
कार्यक्रम से पहले दिखी थी नाराजगी
इस सभा से पहले पार्टी नेताओं के बीच नाराजगी की भी चर्चा थी। बताया गया कि कार्यक्रम की जानकारी पहले सोशल मीडिया पर साझा नहीं की गई थी। हालांकि रविवार देर रात कई नेताओं ने कार्यक्रम को लेकर पोस्ट साझा की। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे रखा गया था, लेकिन कई प्रमुख नेता करीब दो बजे पहुंचे।
चुनावी तैयारी का संकेत
दादरी में हुई यह सभा बीजेपी की आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। जहां बीजेपी अपने विकास और संगठन को मजबूत करने का संदेश दे रही है, वहीं विपक्ष पर हमले के जरिए राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश भी कर रही है
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!