नोएडा के इतिहास में पहली बार एक महिला को जिलाधिकारी (DM) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह ऐतिहासिक जिम्मेदारी मिली है तेज़-तर्रार IAS अधिकारी मेधा रूपम को, जो देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता की बेटी हैं। उन्होंने अपने कठिन परिश्रम और संघर्ष से UPSC में ऑल इंडिया 10वीं रैंक प्राप्त की थी और अब वो नोएडा की पहली महिला डीएम बनकर एक मिसाल कायम कर चुकी हैं। मेधा रूपम का सफर: एक शूटर से प्रशासनिक सेवा तकमेधा रूपम का जन्म 21 अक्टूबर को आगरा में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई वहीं से की लेकिन उनके पिता केरल कैडर में होने के कारण परिवार को केरल शिफ्ट होना पड़ा। इसके बाद मेधा ने नेवल पब्लिक स्कूल (एर्नाकुलम) और सेंट थॉमस स्कूल (तिरुवनंतपुरम) से शिक्षा प्राप्त की। हायर एजुकेशन के लिए वे दिल्ली आईं और दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में स्नातक की डिग्री ली।मेधा न केवल पढ़ाई में बल्कि खेलों में भी अग्रणी रही हैं। वो एक बेहतरीन शूटर रही हैं और स्कूल के दिनों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। यह संघर्ष और Comments (0) Post Comment Search Latest News बिहार चुनाव 2025: महिलाओं की भूमिका, नीतीश, कांग्रेस और जन सुराज की योजनाओं का तुलनात्मक विश्लेषण Sep 26, 2025 Read More सूर्यकुमार यादव को ICC ने दी चेतावनी, राजनीतिक टिप्पणियों से बचने की सलाह Sep 26, 2025 Read More नोएडा में कैब ड्राइवर ने पांच लड़कियों को बीच रास्ते उतारा Sep 26, 2025 Read More गाजियाबाद में महिला हिना खान की का वीडियो वायरल Sep 26, 2025 Read More
बिहार चुनाव 2025: महिलाओं की भूमिका, नीतीश, कांग्रेस और जन सुराज की योजनाओं का तुलनात्मक विश्लेषण Sep 26, 2025 Read More