ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच में कई अहम बातें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, हमला करने वाला आरोपी जसपाल सिंह निहंग समुदाय से है और पिछले करीब दो वर्षों से उसी गुरुद्वारे में सेवादार के तौर पर काम कर रहा था, जहां यह घटना हुई। आरोपी मूल रूप से पुणे का रहने वाला है और नांदेड़ में अकेला रह रहा था। पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड, संपर्कों और हमले के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।
दो साल से गुरुद्वारे में कर रहा था सेवा
नांदेड़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आरोपी जसपाल सिंह की उम्र करीब 60 से 62 वर्ष के बीच है। वह गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत में पिछले दो साल से सेवादार के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जसपाल सिंह के पास कानून और कॉमर्स की डिग्रियां हैं। उसका परिवार पुणे में रहता है, जबकि वह नांदेड़ में अकेले रह रहा था। घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में पंजाब के नशे का किया जिक्र
नांदेड़ के एसपी नीलाभ रोहन ने बताया कि शुरुआती पूछताछ के दौरान जसपाल सिंह ने पंजाब में नशे की समस्या का जिक्र किया। आरोपी ने कथित तौर पर इसी मुद्दे को लेकर नाराजगी की बात कही है। हालांकि, पुलिस अभी इसे हमले की अंतिम वजह नहीं मान रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाने के पीछे आरोपी का वास्तविक मकसद क्या था, इसका पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।
क्रिमिनल बैकग्राउंड और संपर्कों की जांच
पुलिस अब आरोपी के पूरे बैकग्राउंड को खंगाल रही है। उसके पुराने रिकॉर्ड, संपर्कों और संभावित संगठनों से संबंधों की भी जांच की जा रही है। महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड यानी ATS भी इस मामले में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल आरोपी के किसी संगठन या गुट से जुड़े होने की जानकारी सामने नहीं आई है। एसपी नीलाभ रोहन ने कहा कि अभी तक आरोपी के किसी आपराधिक रिकॉर्ड की भी पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
गुरुद्वारे में हुआ था सुखबीर बादल पर हमला
घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:45 बजे हुई। सुखबीर सिंह बादल नांदेड़ से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत में मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से उन पर हमला करने की कोशिश की। हमले के बाद बादल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उनके दाहिने हाथ में चोट आई, जिसके बाद डॉक्टरों ने चार से पांच टांके लगाए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
असली वजह का इंतजार
फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जसपाल सिंह ने सुखबीर सिंह बादल को ही निशाना क्यों बनाया। शुरुआती पूछताछ में पंजाब में नशे की समस्या का जिक्र जरूर सामने आया है, लेकिन इसे हमले का अंतिम कारण नहीं माना गया है। पुलिस आरोपी के बयान, उसके बैकग्राउंड और संपर्कों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हमला व्यक्तिगत नाराजगी का परिणाम था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह या साजिश थी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!