ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
ज़मीन से जुड़ी सोच और सच्ची खबरें
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार के निर्देश पर गुरुवार को 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई। इस सूची में मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे, सुल्तानपुर की एसपी चारु निगम और संभल के चर्चित आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई समेत कई नाम शामिल हैं।
मेरठ SSP अविनाश पांडे का तबादला
मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे का तबादला कर उन्हें पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक पद पर संबद्ध किया गया है। वह पिछले दिनों एक प्रदर्शनकारी को पुलिस वैन के अंदर थप्पड़ मारने के मामले के बाद चर्चा में आए थे। उनकी जगह BBGTS मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है।
चारु निगम को भी हटाया गया
सुल्तानपुर की एसपी चारु निगम का भी तबादला किया गया है। उन्हें यूपी 112, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, गोंडा में अब अभिषेक झा को एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक झा इससे पहले बिजनौर के एसपी थे।
केके बिश्नोई को बिजनौर की जिम्मेदारी
संभल के एसपी केके बिश्नोई का भी तबादला किया गया है। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई को अब बिजनौर का एसपी बनाया गया है। संभल में उनकी जगह विकास चंद्र त्रिपाठी को पहली बार पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई है। विकास चंद्र त्रिपाठी इससे पहले बाराबंकी के एसपी पद पर तैनात थे।
झांसी और बलरामपुर में भी बदलाव
2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को बलरामपुर के एसपी पद से हटाकर झांसी का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मार्तंड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का नया एसपी बनाया गया है।
कई जिलों में बदली पुलिस की कमान
ताजा तबादलों के बाद मेरठ, सुल्तानपुर, गोंडा, बिजनौर, संभल, झांसी और बलरामपुर समेत कई जिलों में पुलिस की कमान बदल गई है। सरकार की ओर से किए गए इस फेरबदल के बाद अब नए अधिकारियों के सामने अपने-अपने जिलों में कानून-व्यवस्था संभालने और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!