भारत ने मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया। रविवार को बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से हराया। यह भारत का चौथा एशिया कप खिताब है और इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2026 के हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी कर लिया। मैच की शुरुआत और गोल की कहानी फाइनल के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने भारत के लिए फील्ड गोल दागा और टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। पहला क्वार्टर खत्म होने तक भारत 1-0 से आगे रहा। दूसरे क्वार्टर के 28वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने फील्ड गोल किया और स्कोर 2-0 कर दिया। साउथ कोरिया ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन गोल नहीं कर सका। तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने अपना दूसरा फील्ड गोल दागकर भारत को 3-0 की बढ़त दिलाई। उन्हें राजकुमार पाल ने गोलपोस्ट के पास पास दिया और दिलप्रीत ने मौके का बेहतरीन फायदा उठाया। चौथे क्वार्टर और अंतिम स्कोर चौथे क्वार्टर की शुरुआत में भारत को पेनल्टी कॉर्नर का मौका मिला, जिसे अमित रोहिदास ने गोल में बदलकर स्कोर 4-0 कर दिया। थोड़ी देर बाद साउथ कोरिया को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसमें सोन डायन ने गोल कर टीम का स्कोर 4-1 कर दिया। इसी परिणाम के साथ मैच समाप्त हुआ और भारत ने इतिहासिक जीत हासिल की। पूल स्टेज और सुपर-4 का सफर भारत ने 2025 के हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया। पूल स्टेज में टीम ने चीन, जापान और कजाकिस्तान को हराया। चीन के खिलाफ मैच कड़ा रहा, जबकि जापान और कजाकिस्तान के खिलाफ भारत ने आसानी से जीत हासिल की। सुपर-4 स्टेज में भारत का एकमात्र ड्रॉ मैच साउथ कोरिया के साथ रहा, जिसमें दोनों टीमों ने 2-2 गोल किए। इसके बाद भारत ने मलेशिया को 4-1 और चीन को 7-0 के बड़े अंतर से हराया। भारत और कोरिया की एशिया कप में उपलब्धियाँ भारत के नाम अब 4 एशिया कप खिताब हो गए हैं, जो साउथ कोरिया के बाद सबसे ज्यादा है। कोरिया ने अब तक 5 खिताब जीते हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान ने 3 खिताब जीतकर इतिहास रचा है, जिसमें 2 बार पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में हराया था। दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11 भारत टीम:कप्तान: हरमनप्रीत सिंहमुख्य खिलाड़ी: अभिषेक नैन, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, सुमित, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, संजय, राजिंदर सिंहगोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठकसब्स्टिट्यूट्स: सूरज करकेरा (गोलकीपर), जरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, मनप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा कोरिया टीम:कप्तान: ली जुंगजुनमुख्य खिलाड़ी: यांग जिहुन, पार्क चोलीओन, रिम जिनकांग, बेई जोंगसुक, ओह सीयोंग, सिम जायवोन, जिन जियोन्ह्यो, बेई सोंग मिन, किम जैहन, ली ह्यसूंगसब्स्टिट्यूट्स: जांग दीहान, सोन डायन, किम ह्योन्होंग, बेई सुंगह्युन, चोई चांक्यू, ली स्युंगवु, चेओन मिन सु टीम इंडिया ने अपने आक्रमक खेल और शानदार रणनीति के बल पर एशिया कप 2025 में छक्के छुड़ा दिए। इस जीत ने न सिर्फ भारत को चौथा खिताब दिलाया, बल्कि 2026 हॉकी वर्ल्ड कप में जगह भी सुनिश्चित की। भारतीय हॉकी के लिए यह गर्व का पल है और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने देशवासियों को रोमांचित कर दिया। Comments (0) Post Comment
बिहार चुनाव 2025: महिलाओं की भूमिका, नीतीश, कांग्रेस और जन सुराज की योजनाओं का तुलनात्मक विश्लेषण Sep 26, 2025 Read More